पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • किसान की हत्या मामले में तीन दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

किसान की हत्या मामले में तीन दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार रात को गांव मंडी कलां में घर में सो रहे किसान की हत्या के मामले में 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस मामले को अब अवैध संबंधों के साथ जोड़कर भी जांच कर रही है। मृतक की प|ी का कहना है कि गांव के दो लोग उसके साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाना चाहते है।

शायद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस गांव के दो संदिग्ध लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवा जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस मृतक किसान की प|ी को भी शक दायरे में लेकर जांच कर रही है। एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि मृतक बूटा सिंह की प|ी सुखविंदर कौर की बताई कहानी समझ से दूर है। पुलिस को उस पर भी शक है। इस प्रकार की वारदात होने पर पीड़ित परिवार शोर मचाता है, मगर वहां ऐसा बहुत समय बाद हुआ। उसके दोनों बेटों की उम्र 14 व 15 साल है। वो इतने बड़े तो हैं कि हर बात को समझते होंगे। मंगलवार पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। उसने गांव के दो ऐसे लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं, जो जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाना चाहते थे।

अब पुलिस उक्त दोनों लोगों को चेक कर रही है। दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। उनकी कॉल डिटेल निकलवाने के साथ-साथ घटना वाली रात उनकी लोकेशन भी मंगवाई गई है। बता दें कि एक एकड़ जमीन का मालिक मंडी कलां निवासी बूटा सिंह (45) रविवार रात्रि हत्या कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...