खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी
बठिंडा| गांव माइसर खाना के खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना मोड़ पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के दो सप्ताह बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ पर केस दर्ज किया है। हवलदार हरविंदर सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि खेतों में उसकी मोटर पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। 8 अप्रैल की सुबह वह मोटर पर गया तो ट्रांसफार्मर चोरी हो चुका है।