एसोसिएशन ने कॉलोनी में आने वाले अज्ञात लोगों को रोकने की उठाई मांग
बठिंडा| गणपति रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने घरों के बाहर कुछ लोगों द्वारा ध्वनि प्रदूषण करने का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि कॉलोनी में कुछ बाहर के लोग कई घरों के आगे आकर शोर शराबा करते हैं। इसके चलते घरों में रहने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। यहां तक कि एक दिन तो घरों के बाहर जेनरेटर सेट लगाकर भारी गिनती में वाहनों को खड़ा कर दिया। इन सब के चलते उनके घरों की महिलाएं बाहर भी नहीं आ सकती। वहीं इसका सोसायटी पर बुरा असर पड़ता है। इनको रोकने के लिए प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। इसको लेकर वाइस प्रधान रजिंदर कुमार गोयल, संजीव कुमार आदि ने कहा कि अगर इसका हल न हुआ तो वह संघर्ष करेंगे।