रोहित मिस्टर और जिरमिलजीत बनीं मिस फेयरवेल
मालवा कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग के एमबीए फ़र्स्ट ईयर के विद्यार्थियों ने सेकंड ईयर के विद्यार्थियों के सम्मान में बुधवार को विदाई पार्टी करवाई। प्रिंसिपल प्रो. एनके गोसाईं और स्टाफ ने शमां रोशन करके समारोह का आगाज किया। प्रिंसिपल प्रो. गोसाई ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन, अटल इरादा और आत्मविश्वास के धारिणी बनने का आह्वान किया।
विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्किट आदि सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा फन गेम्स से समारोह को यादगार बनाया। विद्यार्थियों ने मॉडलिंग कंपीटिशन में रैंप पर कैटवॉक करके पर्सनेलिटी के जलवे दिखाए। जज की भूमिका सहायक प्रो. रूपिंदर कौर सिधू और रतनीत कौर धालीवाल ने की।
अलग-अलग एक्टिविटीज में हासिल अंकों के आधार पर रोहित अरोड़ा मिस्टर फेयरवेल जबकि जिरमिलजीत कौर मिस फेयरवेल चुनी गई। सतरूप दत्ता को स्टूडेंट आफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया जबकि सर्बजीत सिंह व अमनदीप कौर क्रमश: मिस्टर स्मार्ट व मिस स्मार्ट चुने गए। विजेताओं को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन विशाल कपूर व मनप्रीत कौर ने किया।
मालवा कॉलेज के एमबीए फ़र्स्ट ईयर के विद्यार्थियों ने सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों के सम्मान में दी विदाई पार्टी
मालवा कॉलेज में फेंयरवेल के दौरान विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते प्रिंसिपल प्रो. एनके गोसाईं।