पंजाबी पहनावे में यजुर्वेद हाउस पहले स्थान पर
बठिंडा| आरबी डीएवी सीसे पब्लिक में बुधवार को बैसाखी को समर्पित कार्यक्रम करवाया गया। समारोह में अंतर हाउस सुंदर दस्तार, पंजाबी पहरावा और कविता उच्चारण मुकाबले कराए गए। विद्यार्थियों ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर आधारित धार्मिक गीत गाया। दस्तार मुकाबले में अथर्ववेद हाउस के विद्यार्थी पहले स्थान पर रहे जबकि पंजाबी पहरावा में यजुर्वेद हाउस ने पहला, अथर्ववेद हाउस ने दूसरा और ऋगवेद हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल प्रमोद खुर्सीजा ने कहा कि पंजाब की अनमोल विरासत और संस्कृति पर प्रत्येक नागरिक को गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर किरण खुर्सीजा, सुमन कांसल, गुरपरवीन कौर, बलजीत कौर, कमलदीप कुमार, रविंदर कुमार और रूपिंदर कौर उपस्थित रहे।