थर्मल प्लांट्स में ऊंचाई और संकरी जगहों पर काम करने वालों के लिए बताईं सावधानियों
गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट लहरा मुहब्बत में एक दिवसीय सुरक्षा सिखलाई प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विशेष मेहमान श्रम विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर इंजी. साहिल गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति के साथ-साथ मशीनरी सुरक्षित रहे। समारोह की अध्यक्षता करते प्लांट के चीफ इंजीनियर कुलदीप गर्ग ने कहा कि आज का सेमिनार सेफ्टी पर आधारित है। सभी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी साजो-सामान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हानिकारक पदार्थों को सही तरीके से नष्ट किया जाता है और पूरे शरीर का मेडिकल स्टेट समय-समय पर करवाए जाते हैं।
सेमिनार में मुख्य वक्ता तलवंडी साबो के डीजीएम राजीव रंजन ने मेकेनिकल और बिजली सुरक्षा विषय पर विचार पेश किए। तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के सुरक्षा विभाग के मुखी अविनाश कुमार ने थर्मल प्लांट्स में ऊंचाई तथा संकरी जगहों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी सावधानियों पर प्रकाश डाला। सेमिनार में मुकेश बांसल, सुखविंदर कुमार, डीपी गर्ग, सुरेश गर्ग समेत चारों यूनिटों के वर्करों ने हिस्सा लिया। इंजीनियर कुलदीप गर्ग और मुख्य मेहमान इंजीनियर साहिल गोयल ने वर्करों को सर्टिफिकेट बांटे।
साधकों को अक्षय तृतीया व भगवान ऋषभ के बारे में जानकारी देतीं साध्वी।