अक्षय तृतीय पर साधकों ने जानी भगवान ऋषभ देव की तपस्या
साधकों को अक्षय तृतीया व भगवान ऋषभ के बारे में जानकारी देतीं साध्वी।
बठिंडा| आचार्य महाश्रमण की शिष्या शासन साध्वी सुमनश्री के सानिध्य में बुधवार को तेरापंथ भवन में अक्षय तृतीय पर विशेष कार्यक्रम करवाया गया। साध्वी सुरेखा ने अक्षय तृतीया के इतिहास बताते हुए भगवान ऋषभ देव की तपस्या, अक्षय तृतीया शुरुआत के बारे में जानकारी दी। साध्वी सुमनश्री ने भगवान ऋषभ के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके जन्म, शादी, वंश, तपस्या आदि के बारे में बताया। साध्वी ने बताया कि आज के दिन आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में विशाखापटनम में राष्ट्रीय स्तर पर अक्षय तृतीया का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में जैतो से पधारी अनु जैन ने वर्षीतप का पारणा किया। इस दौरान विजय जैन, वंदना गोयल, उर्मिल जैन आदि ने विचार रखे।