कठुआ हादसे पर चुप बैठी है भाजपा : कंचनदीप
बठिंडा| कठुआ हादसे से मानवता शर्मसार हुई है और देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बदनामी हुई है। हर मुद्दे पर बोलने वाले प्रधानमंत्री व भाजपा आज नाबालिगा के साथ हुए जुल्म पर चुपी साधकर बैठी है। यह बात सीनियर यूथ कांग्रेस नेता कंचनदीप सिंह सिद्धू नंबरदार ने जारी प्रेसनोट में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म जात-पात में बांटने वाली राजनीति न करे। आज पूरा देश इकट्ठा होकर असीफा को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर आ गया। यह इंसानियत के प्रति लोगों की एकता का प्रतीक है। इसमें दुख की बात है कि नन्ही छांव की बात करने वाली केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी इस मामले में चुप है। इस मौके गुरविन्द्र चहल, चेत सिंह, रोबिन धालीवाल, सर्वजीत सिंह,वरिंदर संधू,जसविंदर सिद्धू और विक्रमजीत उपस्थित थे।