कैंप में आर्किटेक्ट और इंजीनियर्स ने किया 26 यूनिट रक्तदान
बठिंडा| द बठिंडा आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बुधवार को दूसरा रक्तदान शिविर सिविल अस्पताल में लगाया गया। प्रधान प्रदीप मित्तल व सचिव लखविंदर जोड़ा ने रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। कैंप में पुरुषों के साथ महिला सदस्यों ने भी 26 यूनिट रक्तदान किया। प्रदीप मित्तल ने रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक कामों में योगदान देने का आह्वान किया।