डीएवी स्कूल में करवाया पुरस्कार वितरण समारोह
बठिंडा| आरबी डीएवी पब्लिक स्कूल की परसराम नगर शाखा में 2017-18 सत्र की शैक्षिक और सह शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह करवाया। प्रिंसिपल प्रमोद खुर्सीजा ने केजी ब्लॉक व प्राइमरी ब्लॉक में 211 गोल्ड मेडल, 57 सिल्वर मेडल जबकि 46 ब्रांज मेडल वितरित करके विद्यार्थियों को उत्साह बढ़ाया। वहीं सह शैक्षिक गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र भी दिए गए। प्रिंसिपल प्रमोद खुर्सीजा ने बच्चों को शाबाशी देते हुए इस सफलता को स्थायी रखने को सदैव प्रयासरत रहने का आह्वान किया।