माडल टाउन के एरिया की सड़कों की रिपेयर करने की मांग उठाई
बठिंडा| माडल टाउन फेज-1 में श्री दुर्गा मंदिर रोड की हालत ठीक न होने को लेकर एरिया के लोगों ने निगम से इसकी रिपेयर करवाने की मांग की है। जिस संबंध में कुनाल अग्रवाल ने बताया कि उनके एरिया की सड़कों की हालत पूरी तरह से खराब हो चुकी है, जिस कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके अलावा एरिया में ड्रेनेज सिस्टम भी ठीक नहीं है। जबकि आने वाले समय में बारिश के सीजन के दौरान यहां पर पानी जमा हो जाएगा, जिससे मच्छर पैदा होंगे व बीमारियों को बढावा मिलेगा। वहीं उनके द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं हुआ। जिसको देखते हुए निगम को चाहिए कि वह इनका हल करे।