पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • ब्राह्मण समुदाय ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, बुराइयों से दूर रहने का किया अाह्वान

ब्राह्मण समुदाय ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, बुराइयों से दूर रहने का किया अाह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैनाल कालोनी में स्थित दुर्गा मंदिर में ब्राह्मण समुदाय ने भगवान परशुराम जयंती उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद हरविंदर शर्मा की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा कर भगवान परशुराम को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। समागम में लोगों ने परशुराम जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करते हुए लड्डू वितरित किए गए। इस दौरान विचार गोष्ठी करवाई गई, जिसमें वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर विशेष बल दिया और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। पार्षद हरविंदर शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के नाम पर चौक व पार्क का निर्माण होना चाहिए। बैठक में मेयर बलवंतराय नाथ ने जल्द ही शहर में पार्क व भगवान परशुराम चौक बनाने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर सर्व कल्याण ब्राह्मण समिति के नेता माधोराम शर्मा, रूपचंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, पुरषोतम शर्मा, शाम शर्मा, राजकुमार शर्मा, हरी कृष्ण शर्मा, योगेश बातिश, मनजीत शर्मा, राम लाल शर्मा, राजिंदर कुमार आदि उपस्थित थे।

दुर्गा मंदिर में भगवान परशुराम जयंती मनाते समिति और ब्राह्मण समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...