पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पेट्रोल अब तक का सबसे महंगा हुआ, पंजाब में 81 रुपए के पार

पेट्रोल अब तक का सबसे महंगा हुआ, पंजाब में 81 रुपए के पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.24 रु. व पंजाब में 81.50 रु. पार कर गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, तब दिल्ली में कीमत 76.06 रुपए थी। तब क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। रोज रिकॉर्ड बना रहा डीजल 67.57 रु. का हो गया है। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा किया। जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। -शेष | पेज 4 पर

रविवार के रेट

शहर पेट्रोल डीजल

जालंधर 81.53 67.57 लुधियाना 81.74 67.72

बठिंडा 81.28 67.33

अमृतसर 82.04 68.25

पटियाला 81.91 67.88

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र में और डीजल आंध्र में

पेट्रोल: 85.77 रुपए प्रति लीटर महाराष्ट्र के परभणी में था रविवार को।

सबसे सस्ता: पणजी में 70.26 रुपए लीटर।

सबसे सस्ते व महंगे में 15 रु. का अंतर

हफ्तेभर में पेट्रोल Rs.1.61 व डीजल 1.64 रुपए महंगा

कर्नाटक चुनाव के दाैरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिन तक दाम नहीं बढ़े। 12 मई को वोटिंग हुई। 14 से कीमतें बढ़नी शुरू हुईं। हफ्तेभर में पेट्रोल 1.61 रु. और डीजल 1.64 रु. महंगा किया।

तेल कंपनियां मार्जिन कर्नाटक चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4.55 रु. तक और डीजल 4 रुपए तक महंगा होगा।

डीजल: 73.45 रुपए प्रति लीटर आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में था रविवार को।

सबसे सस्ता: पोर्ट ब्लेयर में 63.35 रु. लीटर।

सबसे सस्ते व महंगे में 10 रु. का अंतर

खबरें और भी हैं...