बठिंडा| मारपीट के अलग-अलग मामलों में 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। सदर रामपुरा पुलिस को दिए बयान में गुरदीप सिंह वासी जैद ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हुआ था। इस रंजिश में 18 मई को आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हवलदार बलदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों रघुवीर सिंह व राजविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा नंदगढ़ पुलिस को दिए बयान में चरणजीत सिंह वासी झुंबा ने बताया कि उसने गांव में बने शराब के ठेके को गांव से बाहर करने के लिए सहमति दी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों गुरमेल सिंह, गुरदास सिंह, निक्का सिंह ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए।