पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशा तस्करी करते 5 लोग काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करते 6 लोगों को काबू किया है जब कि दो लाेग फरार हो गए। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस ने गांव भुच्चो खुर्द में एक घर में रेड कर 36 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस की रेड से पहले ही आरोपी राजिंदर सिंह वासी बठिंडा फरार हो गया। इसके अलावा नथाना पुलिस ने गांव लहरा मोहब्बत के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास से 22 किलो भुक्की बरामद की। आरोपी की पहचान नछत्तर सिंह वासी कोठे महा सिंह वाले महराज के तौर पर हुई। मामले की जांच एएसआई चरणजीत सिंह कर रहे हैं। इसी तरह दयालपुरा पुलिस ने दयालपुरा भाईका में स्थित घर में छापामारी कर आरोपी बेअंत सिंह को काबू कर उससे 10 लीटर लाहन, एक चालू भट्ठी, आधी बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने ही गांव की सर्बजीत कौर को अरेस्ट कर उससे 15 लीटर लाहन बरामद की। वहीं फूल पुलिस ने गांव ढपाली में एक घर से 100 लीटर लाहन बरामद की। आरोपी जगतार सिंह मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालियांवाली पुलिस ने गांव कोटड़ा कोड़ा से आरोपी जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर उससे 9 बोतल अवैध शराब बरामद की। संगत पुलिस ने जस्सी बागवाली से गगना वासी जस्सी बागवाली को गिरफ्तार कर उससे 60 बोतल अवैध शराब पकड़ी।

खबरें और भी हैं...