आर्य समाज के प्रधान पीडी गोयल का देहांत
बठिंडा| आर्य समाज, डीएवी स्कूल व आर्य स्कूल के प्रधान पीडी गोयल का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अपने निवास नई बस्ती बठिंडा में कई दिनों की बीमारी के बाद ह्रदय गति रुकने से देहांत हो गया। मरणोपरांत उनकी वसीयत इच्छा अनुसार संस्कार की बजाए आदेश मेडिकल बठिंडा को डॉक्टरी विद्या के बच्चों को शिक्षा के लिए सीखने के हेतु दान दे दिया गया।