पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसपी (ट्रैफिक) ने महिला की जान बचाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| जनता नगर अंडरब्रिज के पास महिला ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एसपी (ट्रैफिक) गुरमीत सिंह ने देखा तो उन्होंने वहां खड़े लोगों की सहायता से महिला को बाहर निकलवाया। इसकी सूचना आसरा वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस टीम को दी। संस्था की टीम के पूछने पर महिला ने अपना नाम पूजा निवासी जनता नगर बताया। उसने बताया की यह कदम उसने गुस्से में उठाया था। संस्था ने मामले की सूचना कैनाल चौकी को दी।

खबरें और भी हैं...