स्लोगन राइटिंग में यशिका पहले स्थान पर
बठिंडा| एसएसडी गर्ल्स कॉलेज के एनएसएस यूनिट तथा एसएसडी कॉलेजिएट स्कूल ने मदर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम करवाया। विशेष मेहमान डॉ. परमिंदर कौर तांघी ने मां के नाम पर शमां रोशन करके की। समारोह मेंं मां से संबंधित स्लोगन राइटिंग में यशिका ने पहला, सिमरनजीत ने दूसरा तथा हिमांशी व सिमरजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. उषा शर्मा, डॉ. सविता गुप्ता, प्रियंका, रीटा, शीजा, अर्शदीप, रिंकू, बिंदू, वीरपाल व सुमीता उपस्थित रहे।