भट्ठा मालिकों को राख से ईंट बनाने के लिए प्रेरित किया
बठिंडा| तलवंडी साबो पावर लिमिटेड ने पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से भीखी ग्राम समिति में राख से ईंटें बनाने के बारे में वर्कशॉप करवाई। जबकि तलवंडी साबो पावर लिमिटेड ने द्वारा थर्मल में मानसा, संगरूर व बरनाला में जागरूकता कैंप से प्रभावित होकर भीखी ग्राम समिति मघर मल के भट्ठे पर मालिक राकेश जिंदल ने शुरुआत की है। इसके तहत पहले 10 से 15 फीसदी, फिर 25 फीसदी राख का प्रयोग करने का तजुर्बा किया है। इस दौरान पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसई तेजिंदर सिंह, एक्सईएन परमजीत सिंह व डीओ रविपाल ने भट्ठा मालिकों से कहा कि मिट्टी की ऊपर वाली परत का बचाव करना समय की मुख्य जरूरत है। वहीं भट्ठा एसोसिएशन के सीनियर उप प्रधान हरजिंदर सिंह ने शेखों ने पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड को भरोसा दिलाया कि भट्ठा मालिक इस काम के लिए सरकार के साथ हैं।