पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • प्रयोग कर फेंकने के 6 माह में नष्ट हो जाते हैं स्टार्च से बने लिफाफे

प्रयोग कर फेंकने के 6 माह में नष्ट हो जाते हैं स्टार्च से बने लिफाफे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| वातावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के लिफाफों के प्रयोग पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने के लिए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अफसरों ने जिला मंडी बोर्ड और सब्जी विक्रेताओं के साथ नष्ट होने वाले लिफाफों के प्रयोग संबंधी मीटिंग की गई। वातावरण इंजीनियर परमजीत सिंह ने बताया कि एसडीओ रूबी सिद्धू ने मार्केट कमेटी के दफ्तर, बठिंडा में जिला मंडी अफसर अपिंदर सिंह और मार्केट कमेटी सचिव बलकार सिंह के साथ सब्जी विक्रेताओं को नष्ट होने वाले लिफाफों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। सब्जी विक्रेताओं के प्रधान संजू कुमार ने भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा भविष्य में प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग करने पर रोक लगाई जाएगी। जबकि नष्ट होने वाले लिफाफे विशेष प्रकार के आलू व मक्की के स्टार्च से बने होते हैं, जो फेंके जाने के 6 महीने बाद अपने आप नष्ट हो जाते हैं, जिससे वातावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता।

खबरें और भी हैं...