पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • काली दाल, उड़द व वस्त्र दान कर भगवान शनिदेव से मांगी परिवार के लिए सुख शांति

काली दाल, उड़द व वस्त्र दान कर भगवान शनिदेव से मांगी परिवार के लिए सुख-शांति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल मारवाड़ी परिवार सभा एवं सिरकी बाजार स्थित श्री गौशाला कमेटी के संयुक्त प्रयास से श्री गौशाला स्थित शनि मंदिर में मंगलवार को शनि जयंती और शनैश्चर अमावस्या धूमधाम से मनाई गई। सिरकी बाजार स्थित गौशाला में स्थित शनि मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। शनिदेव का पूजन-अनुष्ठान और मंदिर में स्थित शनि शीला पर अखंड तेलाभिषेक किया गया। साढ़े साती, महादशा और अढ़ैया से बचने के लिए तेल-गुड़, काला तिल व वस्त्र का दान किया गया। मंदिर में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक शनि भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने पूजा अर्चना करके काली दाल ,उड़द व वस्त्रों को दान करके परिवार में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। शनि अमावस्या के चलते शहर के अन्य शनि मंदिरों में भी भक्तों की खासी भीड़ लगी रही। इस मौके पर गौशाला प्रबंधक कमेटी प्रधान साधु राम कुसला, अग्रवाल मारवाड़ी सभा प्रधान पंकज मंगला, सचिव जगदीश गोयल, प्रेस सचिव केके मित्तल, रविंदर सिंगल, सुरिंदर सांवरिया, सुभाष चंद, जेपी गोयल, सुदेश गर्ग, गोबिंद गोयल ने सहयोग दिया।

अखंड तेल धारा में श्री शनि शिला पर सरसों का तेल अर्पित करते श्रद्धालु ।

खबरें और भी हैं...