पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • एक डॉक्टर की गई अचानक छुट्‌टी पर प्रबंधन नहीं कर पाया वैकल्पिक व्यवस्था

एक डॉक्टर की गई अचानक छुट्‌टी पर प्रबंधन नहीं कर पाया वैकल्पिक व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में जिले से दूर-दराज क्षेत्र से मरीज इलाज के लिए आते हैं। मंगलवार को ओपीडी में 750 मरीज इलाज के लिए आए। ओपीडी के कमरा नंबर 6 व 12 में समय पर डाॅक्टर मौजूद न होने कारण सैकड़ों मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल की ओपीडी खुलने का समय सुबह 9 बजे और बंद करने का समय दोपहर 3 बजे है। मंगलवार की सुबह 9 बजे ओपीडी के मेडिसिन रूम में एक डाक्टर तथा रूम नंबर 6 में छाती रोग डाक्टर मौके पर मौजूद नहीं रहे। मरीज शांति देवी ने बताया कि वह सांस की बीमारी से पीड़ित है और इलाज के लिए अस्पताल में 9 बजे पहुंची, परंतु डॉक्टर नहीं थे, काफी इंतजार करने के बाद वह इमरजेंसी में गई, जहां 1 डॉक्टर बैठे हुए थे। लेकिन ज्यादा भीड़ होने से वापस लौटना पड़ा।

ओपीडी के कमरा नंबर 6 के बाहर डाक्टर का इंतजार करते मरीज।

10.15 तक करना पड़ा इंतजार

अस्थमा से पीड़ित संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि वह 9 बजे पहुंचा। 10.15 बजे तक इंतजार करने के बाद भी डाक्टर नहीं पहुंचे। एसएमओ के पास गए तो पता चला डाक्टर छुट्टी पर हैं। परंतु अस्पताल प्रशासन ने अन्य डाक्टरों का इंतजाम नहीं किया, जिस कारण वापस निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

इंतजार के बाद भी नहीं मिले डॉक्टर, उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे

राजा राम गुप्ता सर्दी-खांसी का इलाज कराने सुबह 9.05 बजे ओपीडी पहुंचे। काफी देर तक ओपीडी के बरामदे में बैठकर डाक्टर के आने का इंतजार किया। डाक्टर नहीं आये तो वे चले गये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अराजक स्थिति है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की समस्या को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।

3 घंटे बाद भी नहीं आया नंबर| प्रीत कौर पेट दर्द का इलाज कराने सुबह 9 बजे ओपीडी आए थे। वह काफी देर तक बैठे रहे। खून जांच कराने आई थी, मगर 3 घंटे बाद भी नंबर नहीं आया अंत में घर चली गई।

रोज कर रहा हूं निरीक्षण

सभी डॉक्टर समय पर आ रहे हैं, हो सकता वह इमरजेंसी में कहीं मरीज देखने चले गए हों। डाक्टर मनु गुप्ता मंगलवार को अचानक छुट्टी पर चली गईं। इस कारण मरीजों को परेशानी का समाना करना पड़ा। मैं रोज ओपीडी का निरीक्षण कर रहा हूं। डॉ. सतीश गोयल, एसएमओ

घर पर था जरूरी काम

मुझे घर पर जरूरी काम हो गया। इसलिए मुझे छूट्टी लेनी पड़ी। इसकी सूचना एसएमओ को दे दी थी। डॉ. मनू गुप्ता, छाती रोग विशेषज्ञ

खबरें और भी हैं...