पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • बच्चों को प्लेवे मैथड्स से पढ़ाने के लिए टीचर्स काे दी टेनिंग

बच्चों को प्लेवे मैथड्स से पढ़ाने के लिए टीचर्स काे दी टेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी स्कूलों की प्री प्राइमरी क्लासेज में बच्चे प्ले वे मैथड्स से पढ़ाई करेंगे, इसके लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज से बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए अध्यापक निपुण हो रहे हैं। प्रदेश के 217 ब्लॉकों समेत बठिंडा जिले के छह ब्लॉकों में प्री प्राइमरी ट्रेनिंग कैंप का सेकंड फेज 14 से 16 मई तक ब्लॉक स्तर पर लगाया जा रहा है। इन कैंपों में स्कूल मुखी व प्री प्राइमरी क्लास इंचार्जअध्यापकों को प्री प्राइमरी के बच्चों को नई गतिविधियों के पढ़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

ब्लॉक संगत के ट्रेनिंग कैंप में संगत ब्लॉक के 40 अध्यापकों को 3 दिवसीय ट्रेनिंग में 3 से 6 साल तक के बच्चों की स्कूल में शिक्षा तथा विकास करने की गतिविधियां सिखाई जाएंगी ताकि बच्चों का सर्वपक्षीय विकास हो सके। कैंप का उद्घाटन ब्लॉक प्रोजेक्ट डायरेक्टर-कम-बीपीईओ अमरजीत कौर ने किया, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, प्री प्राइमरी शिक्षा के समुचित मात्रा में सहायक सामग्री हासिल हुई जोकि लगातार स्कूलों में बांटी जा रही है। रिसोर्स पर्सन बीएमटी दलजीत सिंह, जिला कोआर्डिनेटर दलजीत सिंह ने बताया कि इस ट्रेनिंग में अध्यापकों को बच्चों का मनोविज्ञान समझते हुए मनोविज्ञान तकनीक के इस्तेमाल से तैयार की एक्टिविटीज को प्रेक्टिकल रूप में करवाया जा रहा है।

प्राइमरी स्कूल के बच्चों को शिक्षा व डिवेलपमेंट एक्टिविटीज के लिए बठिंडा के 6 ब्लॉकों में ट्रेनिंग का सेकेंंड फेज शुरू

ट्रेनिंग के दौरान प्ले वे मैथेड्स से टीचिंग की प्रेक्टिस करते अध्यापक।

नवंबर 2017 में शुरू हुई थी प्री प्राइमरी क्लासेज

बाल दिवस के अवसर पर शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने 14 नवंबर 2017 को सरकारी प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरूआत की थी। प्राइमरी स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी कक्षाओं की पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के दिशा निर्देशों पर विभाग द्वारा भेजी गई पाठ्य सामग्री को जिले के स्कूलों को रिलीज कर दिया गया है। शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब के तहत जारी की गई यह पाठ्य सामग्री नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी कक्षाओं को शिक्षित करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। यह पाठ्य सामग्री प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, रचनात्मक, सामाजिक, भावनात्मक व शारीरिक विकास करने में सहायक होगी। प्री-प्राइमरी कक्षाएं सरकारी स्कूलों के लिए संजीवनी का काम कर रहीं हैं।

खेल विधि और नई तकनीक की 32 पाठ्यसामग्री

पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के तहत जिले के स्कूलों में चल रहीं प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए नए सेशन की शुरूआत पर बच्चों के मनोविज्ञान को ध्यान में रख कर खेल विधि तथा नई तकनीकों से भरपूर 32 किस्म की पाठ्य सामग्री ब्लाकों को जारी की गई है। इस पाठ्य सामग्री से प्री प्राइमरी कक्षाओं की नुहार में पहले से ज्यादा निखार आएगा।

खबरें और भी हैं...