किसानों को की जा रही है पीआर-126 किस्म अपनाने की अपील
बठिंडा| पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी द्वारा नई विकसित की किस्मों पीआर-127 व पीआर-126 कम समय में पकने वाली किस्में हैं, जिनमें पीआर-126 पकने के लिए सिर्फ 123 दिन ही लेती है। इस किस्म की काश्त करने के साथ पानी की बचत होती है। वहीं पराली भी कम होती है। इस संबंध में खेती माहिरों ने बताया कि पूरा झाड़ लेने के लिए इस किस्म की पनीरी की बिजाई 25 जून के बाद ही की जानी चाहिए व खेत में पनीरी लगाने के समय 25 से 30 दिन की होनी चाहिए। किसानों के तजुर्बों के अनुसार इस किस्म की पनीरी की बिजाई जून महीने के पहले हफ्ते कर व जुलाई पहले हफ्ते पनीरी उखाड़ कर खेत में लगाने के साथ बढ़िया झाड़ लिया जा सकता है।