हरियाणा और पंजाब की शराब समेत 3 लोग काबू
बठिंडा| थाना मौड़, रामा और नंदगढ़ की पुलिस ने हरियाणा व पंजाब की शराब समेत 3 लोगों को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना नंदगढ़ की पुलिस ने रायके कलां में नाके के दौरान कार को रुकने का इशारा किया। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। तलाशी में हरियाणा मार्का शराब के 35 डिब्बे बरामद किए गए। इसके अलावा थाना रामा पुलिस ने हवलदार मक्खन सिंह की अगुवाई में गांव रामा के पास से रामा वासी परमजीत सिंह काबू कर उसके पास से 24 बोतल हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद की। इसी प्रकार थाना मौड़ पुलिस के हवलदार गुरचरन सिंह ने गांव संदोहा के पास से मेवा सिंह को काबू कर उसके पास से 11 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।