पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मरीज की आंख में लगी चोट, डाक्टरों ने किया आपरेशन

मरीज की आंख में लगी चोट, डाक्टरों ने किया आपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| गुरसेवक सिंह वासी भोगीपुरा भगता भाईका की आंख में लगभग 6 माह पहले लगी गंभीर चोट का बठिंडा के जीटी रोड़ पर स्थित ग्रोवर अस्पताल में तत्काल ऑपरेशन किया गया। बुधवार ग्रोवर अस्पताल में प्रेसवार्ता करते हुए डाॅ. श्वेता ग्रोवर ने बताया कि काम करते समय अचानक हुक लगने से गुरसेवक सिंह की दाईं आंख में गंभीर चोट लगी थी। डाॅ. श्वेता ने बताया कि उनकी टीम में डाॅ. वंदना तथा डा. जेके गुप्ता गुरसेवक सिंह का ऑपरेशन किया। उन्होंने कहा कि आंख में घाव अधिक होने के कारण रिस्क भी था। आंख में फंगस लग गए और पुतली भी बाहर निकल गई। ऑपरेशन द्वारा एनेरेडिया लैंस डाला गया। जिससे वह अब पूरी तरह देख सकता है।

खबरें और भी हैं...