दसवीं के बढ़िया अंक लेेकर पास हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया
बठिंडा| 10वीं के परिणाम में दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की परफॉरमेंस शानदार रही। प्रिंसिपल डॉ. रविंदर सिंह मान ने बताया कि स्कूल के नवरीत सिंह ने 650 में से 586 अंक लेकर पहला जबकि रूबल रानी 577 अंकों से दूसरे तथा कुलदीप सिंह व संगीता 557 अंकों से साझा तौर पर तीसरे स्थान पर रही। वाइस प्रिंसिपल रेणु उप्पल ने स्कूल के शानदार परिणाम के लिए अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।