पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • 5 दिन पहले टूटे झूले से गिरकर घायल हुआ था बच्चा, हादसे के बाद नहीं जागा निगम

5 दिन पहले टूटे झूले से गिरकर घायल हुआ था बच्चा, हादसे के बाद नहीं जागा निगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पंचवटी नगर की ओर से शुक्रवार को अमित गर्ग वॉइस प्रधान कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम कमिश्नर डॉ. रिशीपाल सिंह ने ज्ञापन देकर पार्क नंबर 113 की हालत में सुधार करने व टूटे हुए झूलों की रिपेयर करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पंचवटी नगर में आ रही समस्याओं के बारे में कमिश्नर को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पार्क में खेलते समय खस्ता हालत झूले से नीचे गिरने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पंचवटी नगर के वासी प्रकाश मिश्रा, ओम प्रकाश, शंकर, रवि खुरमी, मोति गर्ग, लक्ष्मी, मंजू, दलजीत कौर, निशा, पलक ने रोष जाहिर करते हुए नगर निगम से मांग की कि खस्ताहाल में लगे झूले तुरंत हटाकर नये झूले लगाए जाए ताकि किसी भी बच्चे के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो। उन्होंने बताया कि हादसे के पांच दिन भी निगम के अधिकारियों ने झूले की रिपेयर नहीं करवाई। इतना ही नहीं किसी ने मौके पर आकर जांच भी नहीं की है। वहीं वार्ड पार्षद कमलेश रानी को कई बार अवगत किया जा चुका है, लेकिन वह भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पार्क को ठीक करने के लिए निगम कमिश्नर को ज्ञापन देते अमित गर्ग।

खबरें और भी हैं...