भास्कर संवाददाता| गोनियाना/बठिंडा
थाना नहियांवाला के अधीन आते गांव महिमा सवाई में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब पास में सो रहे लड़की के दादा को इसका पता चला तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पुलिस ने बच्ची के दादा के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की के परिजनों के अनुसार बच्ची 16 मई काे घर के दरवाजे पर बैठी थी और साथ उसका दादा भी सो रहा था। इतने में गांव ही एक व्यक्ति लड़की को बहला फुसलाकर पास ही एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर नींद से जागे दादा ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले का पता चलते ही चौकी इंचार्ज एएसआई बीरा सिंह व एसआई जसविंदर कौर ने लड़की को सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।