पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • अफीम, शराब और नशीली गोलियाें की तस्करी करते 4 लोग गिरफ्तार

अफीम, शराब और नशीली गोलियाें की तस्करी करते 4 लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम के तहत अफीम, शराब व नशीली दवाओं के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए गए हैं। थाना कोतवाली पुलिस ने राजिंद्रा कालेज के पास की नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार लवजीत सिंह को 450 नशीली गोलियां के साथ काबू किया। इसके अलावा थाना नथाना पुलिस ने गांव भैणी में की नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार महराज की पत्ती सोल निवासी गुरदीप सिंह को 6 हजार नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार किया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव कोठे इंद्र सिंह वाले निवासी संदीप सिंह के घर में रेड करके उसे आधा किलो अफीम के साथ काबू किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह उक्त अफीम सप्लाई करने की तैयारी में था। इसी तरह थाना थर्मल पुलिस ने गोनियाना रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान मीयां निवासी प्रकाश सिंह को 14 बाेतल शराब के साथ गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...