पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मामूली बात को लेकर डंडा मारकर युवक का सिर फोड़ा

मामूली बात को लेकर डंडा मारकर युवक का सिर फोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|गांव जय सिंह वाला में मामूली सी बात को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने डंडा मारकर एक युवक का सिर फोड़ दिया। युवक को गंभीर अवस्था में उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में दाखिल ओमकार ने बताया कि वह बठिंडा के हाउस फेड कॉलोनी में लकड़ी के मिस्त्री के तौर काम करता है। ओमकार ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 9 बजे वह गांव के ही टेलर भोला की दुकान में बैठा था। उसके साथ ही हैंडीकैप्ड कुलदीप सिंह भी बैठा था। इस दौरान गांव में अवैध तौर पर शराब बेचने वाले व्यक्ति ने उसके बारे में कुछ लोगों को कहा कि वह फ्री में शराब पीने का आदि है। ओमकार ने बताया कि जब उसने उक्त को लेकर उक्त व्यक्ति का विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उसके साथी कुलदीप सिंह की लाठी छीनकर उसके सिर पर दे मारी और फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...