बठिंडा|शहर के जॉगर पार्क में बच्चों के लिए नगर निगम की ओर से झूले लगाए गए हैं, जिनका इन दिनों गर्मी का मौसम होने के कारण शाम के समय बच्चे खूब आनंद ले रहे हैं। इस दौरान बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स भी सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि इस प्रकार के झूले पहले रोज गार्डन में लगे हुए थे। मगर अब जॉगर पार्क में यह झूले लगने से गुरु गोबिंद सिंह नगर, हजूरा कपूरा कॉलोनी समेत कई एरियों के लोगों को फायदा होगा। फोटो: एसएस सोनू।