बठिंडा|आशा बेज की ओर से करवाई इंटर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में बठिंडा की सीजा ने अंडर-11 कैटेगरी में सेकेंड पोजिशन हासिल करते हुए रनर अप बनी। जीरकपुर के डकोली में 16 से 20 मई तक हुए 4 दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न 18 प्रदेशों के लगभग 4 हजार ब्वायज-गर्ल्स खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में भाग लिया। वहीं बठिंडा के लॉर्ड रामां पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा सीजा ने बैडमिंटन कोच दीपक कुमार के नेतृत्व में हासिल खेल टिप्स के जरिए अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखाए। अंडर-11 में सीजा रनर अप रही जबकि अंडर-13 के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। इस शानदार उपलब्धि पर विधायक ढिल्लों ने इन्हें शील्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सीजा का यह तीसरा टूर्नामेंट है, जबकि मार्च में चंडीगढ़ में हुए बैडमिंटन टूर्नामेंट में भी सीजा रनर अप रही थी।