बठिंडा|30 अप्रैल से एडीसी बठिंडा साक्षी साहनी के नेतृत्व में शुरू किए गए सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम में बच्चों को आत्मरक्षा करने के लिए शारीरिक व मानसिक तौर पर तैयार रहने की विभिन्न स्कूलों में ट्रेनिंग दी गईं। जानकारी देते हुए आॅन-कॉर्डिनेटर व जीवन ज्योति वेलफेयर क्लब के प्रधान संदीप अग्रवाल ने बताया कि क्लब की ओर से शहीद जरनैल सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुनानकपुरा, सेंट हार्ट पब्लिक स्कूल, रीटा पब्लिक स्कूल, इंडियन नेशनल पब्लिक स्कूल बच्चों को सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम सिखाया गया। जिसमें गुंजन ताइक्वांडो अकेडमी टीम द्वारा मार्शल आर्ट व योग ट्रेनर नेहा गर्ग द्वारा भावनात्मक मजबूत रहने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर संदीप अग्रवाल ने बताया कि एडीसी साक्षी साहनी के प्रयासों से विभिन्न स्कूलों में चल रहे इस प्रोग्राम का अधिकतर बच्चे लाभ उठा रहे हैं और उत्साहपूर्वक हिस्सा भी ले रहे हैं। इस दौरान एडीसी साक्षी साहनी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को स्वयं आत्मरक्षा करने के लिए मजबूत करना है।
विभिन्न स्कूलों में चलाया जा रहा है ट्रेनिंग प्रोग्राम
सेल्फ डिफेंस की की ट्रेनिंग प्राप्त करते स्कूली बच्चे।