रेलवे मुलाजिम के परिवार जर्जर क्वार्टरों में रहने को मजबूर हैं। नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने रेल मुलाजिम परिवारों की समस्याओं के समाधान का बीड़ा उठाया और इसके समाधान के लिए सोमवार को इंस्पेक्टर आफ वर्कर्स से मिलने पहुंचे। ऑफिस में मौजूद जेई सुरेश कुमार ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए एनआरएमयू सदस्यों ने जेई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देखकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके गुप्ता मौके पर पहुंचे। मेन ब्रांच प्रधान अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि जेई सुरेश कुमार ने उनकी बात सुनने की बजाए अभद्रता से पेश आए। उन्हें शांत करते हुए एसएसई ने एनआरएमयू सदस्यों की समस्याएं सुनकर रेलवे क्वार्टरों को तमाम शिकायतों का 20 दिन के अंदर समाधान करवाने का भरोसा दिया। एनआरएमयू के मेन ब्रांच सचिव मक्खन सिंह ने बताया कि रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों में 1800 से ज्यादा रेलवे मुलाजिम अपने परिवार समेत रहते हैं। क्वार्टरों की लंबे समय से न तो कोई मेंटेनेंस की गई है और न ही किसी तरह की मरम्मत नहीं की जा रही है। रेलवे मुलाजिमों की ओर से वर्कस डिपार्टमेंट को बार-बार शिकायतों के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इस समय महासचिव वीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, केसी मेहता, विमल कुमार, हनुमान समेत अनेक रेलवे कर्मचारियों ने शिरकत की।
समस्या
मांगों का ज्ञापन देने गए एनआरएमयू ने आईओडब्ल्यू के रवैये पर नारेबाजी करतेे हुए जताया रोष
आईआेडब्ल्यू के जेई के खिलाफ नारेबाजी करते एनआरएमयू के सदस्य।
टूटे दरवाजे , उखड़ा पलस्तर, कई साल से सफेदी भी नहीं
जानकारी अनुसार रेलवे क्वार्टर नंबर टी 140बी के शौचालय, बाथरूम के दरवाजे टूटे हैं जबकि पलस्तर उखड़ चुका है, वहीं क्वार्टर नंबर एल40बी का फर्श, दरवाजे, खिड़की, पाथ टूटे हुए हैं। क्वार्टर नंबर 474 बी के कमरे व रसोई घर की खिड़की व दरवाजे टूटे हैं, पानी सप्लाई पाइप लीक है, क्वार्टर नंबर 475ए की बाथरूम, टायलेट्स के दरवाजे टूटे हैं, खिड़कियों की जाली उखड़ चुकी है। क्वार्टर नंबर 368बी के दरवाजे, खिड़की, नाली, मेन पानी, ड्रेन वाली पाइप, शौचालय का दरवाजा टूट है। क्वार्टर नंबर 476सी के शौचालय व बाथरूम के दोनों दरवाजे टूटे हैं, मेन दरवाजे भी जर्जर हो चुके हैं। क्वार्टर नंबर 109 बी में पानी की सप्लाई वाली पाइप टूटी हुई है। क्वार्टर नंबर 470बी में शौचालय का फ्लश पाइप टूट चुकी है। वहीं क्वार्टर नंबर 465 डी में लगी पानी की मोटर खराब होने की वजह से पानी की सप्लाई नहीं आती। क्वार्टर नंबर 362 बी में आरओ पानी की सप्लाई बंद है तथा क्वार्टर नंबर 60बी-14 में दीवारों का पलस्तर, रसोई घर का दरवाजा टूट चुका है, जबकि सफेदी भी कई साल से नहीं हुई है। इसके अलावा रेलवे इंस्टीट्यूट के बाहर शौचालय के पानी की टंकी रखवाई जाए इंस्टीट्यूट के अंदर सफेदी करवाई जाए जहां बिजली फिटिंग के बाद पलस्तर हुआ है। रेलवे आरडीसी में पानी की व्यवस्था नहीं है, इसमें चौबीस घंटे पानी की सप्लाई कराएं, शौचालय के दरवाजे लगवाएं।