पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • दुष्कर्म के आरोपियों को होटल में कराया चाय पानी, एएसआई नरवीर के खिलाफ होगी जांच

दुष्कर्म के आरोपियों को होटल में कराया चाय-पानी, एएसआई नरवीर के खिलाफ होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल से लौट रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें होटल में खातिरदारी करने के मामले एसएसपी बठिंडा ने सख्त एक्शन लिया है। एसएसपी नवीन सिंगला ने आरोपियों को चाय-पानी पिलाने वाले एएसआई नरबीर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि एएसआई नरबीर सिंह ने ऐसा काम करके विभाग के अक्स को दागदार किया है। डीएसपी भुच्चो को जांच पूरी करके रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 3 मई को थाना नेहियांवाला पुलिस ने नाबालिग के बयान पर किली निहाल सिंह वाला निवासी गुरकीरत सिंह उर्फ गग्गी, सरबजीत सिंह उर्फ सरबू और दविंदर सिंह उर्फ बिंदर के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं समेत केस दर्ज किया था। बाद में तीनों को गिरफ्तार करके अदालत से 4 दिन का रिमांड लिया गया। रिमांड खत्म होने पर एएसआई नरबीर सिंह तीनों को अदालत में पेश करने के लिए लेकर गया। जहां पेशी के बाद वह उन्हें अदालत परिसर के दूसरी और स्थित एक होटल में चाय पिलाने के लिए ले गया।

जहां पहुंचे मीडिया कर्मियों ने उनकी फोटो को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बता दें कि पकड़ा गया आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ सरबा गांव किली निहाल सिंह वाला के शिअद सरपंच कर्मजीत सिंह उर्फ जग्गा कूका का बेटा और गुरकीरत सिंह महिला पंच का बेटा है।

आरोपियों ने स्कूल से लौट रही नाबालिगा के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था

एसएसपी ने कहा- एएसआई नरबीर सिंह ने ऐसा काम करके विभाग की छवि को दागदार किया है

खबरें और भी हैं...