हिंदू धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर हिंदू धर्म की भावनाओं से खिलवाड़ करने के आरोप में शिवसेना पंजाब के गोनियाना जोन इंचार्ज कर्मजीत सिंह कम्मू की शिकायत पर नहियांवाला पुलिस ने धार्मिक भावना से खिलवाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कर्मजीत सिंह कम्मू ने बताया कि डाॅक्टर गुरतेज सिंह ने सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ गलत प्रचार कर हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश बातिश, जिला बठिंडा प्रधान सुखजीत बाहिया व कर्मजीत कम्मू गोनियाना जोन प्रधान ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द काबू किया जाए। वहीं शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश बातिश व जिला बठिंडा प्रधान सुखजीत बाहिया ने मामले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाए। वहीं एसएचओ अंग्रेज सिंह ने इस मामले में किसी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया है।