पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पशुपालन विभाग व गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी पशुओं का कर रही टीकाकरण

पशुपालन विभाग व गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी पशुओं का कर रही टीकाकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा, प्रदेश में पशुओं को गलघोटू की बीमारी से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण मुहिम के अधीन सोमवार को रामां गांव में पशु पालन विभाग तथा गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी की ओर से संयुक्त तौर पर पशुओं का टीकाकरण किया गया। वेटनरी अफसर डॉ. गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस विशेष मुहिम के तहत घर-घर जाकर पशुओं को टीके लगाए जा रहे हैं। पशु पालन विभाग की ओर से रामां सिविल पशु अस्पताल की ओर से 9 टीमें बनाकर टीकाकरण किया जा रहा है तथा रिफाइनरी व पशुपालन डॉक्टरों की ओर से भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। इससे पहले गांव बाघा व गांव रामसरा में टीकाकरण किया गया। डॉ. अवतार सिंह महल व डॉ. हरदम सिंह ने बताया कि 9 गांवों में टीकाकरण के लिए पशुपालन विभाग को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...