पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • संत फरीद स्कूल में ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार करवाया

संत फरीद स्कूल में ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|नाम फाउंडेशन की ओर से मिशन अंधेरे से उजाले की ओर के मुहिम के तहत सोमवार को दूसरा ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार गुरु गोबिंद सिंह नगर गली नं. 10/26 स्थित संत फरीद पब्लिक स्कूल में करवाया गया। इसमें विशेषतौर पर पधारे सिटी ट्रेफिक सैल इंचार्ज हाकम सिंह ने बच्चों को यातायात नियम और चिन्हों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, पुलिस कर्मियों को दिखाने के लिए नहीं। अपनी व सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सेफ्टी के लिए ट्रैफिक रूल्स का ईमानदारी से पालन करें। प्रिंसिपल सतनाम कौर व वाइस प्रिंसिपल मनजीत सिंह ने भी बच्चों को अनुशासन में रहने का आह्वान किया। विशेष मेहमान बठिंडा सनसिटी एनक्लेव के एमडी प्रवीण जिंदल ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए स्कूल को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने नाम फाउंडेशन की गतिविधियों की सराहना की। फाउंडेशन के अध्यक्ष करण कुमार जिंदल ने बताया कि मिशन अंधेरे से उजाले की ओर के जरिए जिले के तमाम स्कूलों में जागरूकता सेमिनार कराए जाएंगे। फाउंडेशन के पदाधिकारी सलाहकार संजीव जिंदल, महासचिव संदीप गर्ग हैप्पी, एडजेक्टिव मेंबर संजीव कुमार गर्ग, अजय पाल सिंगला, संदीप बांसल, विवेक गुप्ता, विक्रांत वर्मा, हरदीप गोयल, कमलदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...