पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, तीन लोगों पर केस

महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, तीन लोगों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|रामपुरा के गांव महराज में गांव के ही एक व्यक्ति ने एक महिला के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। रामपुरा सिटी पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान बादल सिंह, जस्सा सिंह व गुरदीप सिंह वासी महराज के तौर पर हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाला बादल सिंह पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी उससे जबरदस्ती बात करने को कहता है लेकिन वह इसका विरोध करती थी। 18 मई की रात आरोपी बादल सिंह घर की दीवार फांदकर उनके घर में दाखिल हो गया और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर आरोपी बाहर खड़े अपने साथियों गुरदीप सिंह व जस्सा सिंह के साथ फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...