बठिंडा| जिले के गांव रामनगर में पड़ोसियों ने एक युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौड़ मंडी पुलिस को दिए बयान में रामनगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका पड़ोसियों के साथ कुछ समय पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 19 मई को आरोपियों ने पुराने झगड़े की बात का लेकर उससे बहस करनी शुरू कर दी। और पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की पहचान बलवीर सिंह, दर्शन सिंह, प्यारा सिंह, गगनदीप सिंह व हरबंस कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।