बठिंडा|मौड़ मंडी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। मौड़ मंडी पुलिस को दिए बयान में बलवीर सिंह वासी मौड़ कलां ने बताया कि उसकी साढ़े 17 साल की लड़की को मौड़ मंडी निवासी काला सिंह शादी का झांसा देकर भगा ले गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई फरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी काला सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।