पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पटवारी और उसका सहायक Rs.9 हजार रिश्वत लेते काबू

पटवारी और उसका सहायक Rs.9 हजार रिश्वत लेते काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने रिश्वत लेने के आरोप में एक पटवारी को उसके निजी सहायक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने कसे दर्ज कर लिया है। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि गांव जीदा के रहने वाले निरंजन सिंह की मौत हो गई थी। उन्होंने शादी नहीं करवाई थी। उनके नाम करीब 7 एकड़ जमीन थी। उनके भतीजों गुरविंदर सिंह और रंजीत सिंह ने उक्त जमीन का इंतकाल निरंजन सिंह के भाइयों के नाम करवाने के लिए नथाना के पटवारी रणजीत सिंह के साथ संपर्क किया था। रंजीत सिंह ने दोनों भाईयों से 15-15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। गुरविंदर सिंह ने तो 15 हजार रुपए दे दिए थे। जबकि उसके भाई रंजीत सिंह के साथ पटवारी के साथ 14 हजार रुपए का सौदा तय हुआ।

इसमें रंजीत सिंह ने पटवारी रणजीत सिंह को 5 हजार रुपए पहले दे दिए थे जबकि 9 हजार रुपए मंगलवार को देने थे। इसकी शिकायत दोनों भाइयों ने विजिलेंस को की थी। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर पटवारी रणजीत सिंह को उसके निजी सहायक कुलदीप सिंह के साथ रिश्वत की 9 हजार रुपए की राशि के साथ रंग हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...