पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सफाई सेवकों ने निगम कमिश्नर को भेजा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम एक्सईएन को ज्ञापन देते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य।

बठिंडा| सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम बठिंडा की मीटिंग मंगलवार को प्रधान विनोद कुमार माली की अगुवाई में हुई। इसमें बलविंदर सिंह बंटी, मनिंदर कुमार सोनू, पवन नाथ आचार्या, गुरचरण सिंह, सुरेश कुमार चौहान, गणेश गौहर, आजाद कुमार, गौतम कुमार, जगतार सिंह, करण कुमार, महेश कुमार व दलीप कुमार शामिल हुए। यूनियन पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर ठेकेदार व आउट सोर्स के जरिए रखे गए सभी सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने और आगामी समय में सफाई सेवकों की होने वाली भर्ती में पहल के आधार पर उन्हें शामिल करने की मांग की।

यूनियन ने निगम एक्सईएन संदीप गुप्ता को सौंपे गए मांग पत्र में कच्चे मुलाजिमों की दो अटेंडेंस की जगह चार काटने का विरोध किया, जबकि मुलाजिमों का वेतन 1 तारीख को देने, सैलरी स्लिप के अलावा ईपीएफ नंबर देने, कच्चे मुलाजिमों को गजटेड छुट्टियां या साल मेंं 12 छुट्टियां देने, पंजाब सरकार के 3 साल का नोटिफिकेशन दोबारा लागू करने, स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 घंटे काम कर रहे मुलाजिमों से 8 घंटे ही ड्यूटी लेने की मांग यूनियन ने की।

खबरें और भी हैं...