आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर्स ने खून निकलवा सरकार को भेजा, बोलीं- यह भी चूस लो
बठिंडा| प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर आल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन ने प्रदेश के तमाम कांग्रेस मंत्रियों के घर के आगे मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू की। इसी कड़ी में विधानसभा के स्पीकर अजायब सिंह भट्टी के बठिंडा रिहायश के आगे वर्कर-हेल्परों ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल रखी। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंची प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर ने अपना खून निकलवाकर पंजाब सरकार को यह कहकर भिजवाया कि बकाया खून भी चूस लो। खून से मांग पत्र लिखकर पंजाब विधानसभा स्पीकर अजायब सिंह भट्टी के जरिए पंजाब सरकार को भेजा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान अमृतपाल कौर बल्लुआना, गुरमीत कौर गोनियाना, महासचिव रेखा रानी, इंद्रजीत कौर चुघेकलां, सुनैना गोनियाना, सर्बजीत कौर नाथपुर, वीरपाल कौर चुघेकलां, राजविंदर कौर कल्याण आदि भी उपस्थित रही।