अवध असम एक्सप्रेस में हार्टअटैक से बुजुर्ग की मौत
बठिंडा| अवध असम एक्सप्रेस गाड़ी में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की लाश ट्रेन के शौचालय में मिली। पुलिस के अनुसार मौत हार्ट अटैक से हुई है। बुजुर्ग महिला अपने सैनिक बेटे के साथ हरदोई से सूरत जा रही थी। सहारा जनसेवा के सदस्य टेकचंद ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 3 में आकर रुकी अवध असम एक्सप्रेस के शौचालय में एक महिला की लाश पड़ी है। जीआरपी के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शौचालय में महिला औंधे मुंह गिरी हुई थी और खून बिखरा पड़ा था। महिला की पहचान रामदेवी पति कृष्ण कन्हैया द्विवेदी 65 साल हरदोई के तौर पर हुई है। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि रामदेवी अपने बेटे शिव प्रकाश जो सूरत में आर्मी में तैनात है के साथ हरदोई से सूरत जा रही थी।