50 लाख की हेराफेरी करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग
बठिंडा। दलित सूबेदार सुखदर्शन के पेट्रोल पंप पर 50 लाख की लिमिट और बैंक के जाली दस्तावेज तैयार कर हेराफेरी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य प्रधान किरनजीत सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि भारत ऑटो केयर के नाम पर दलित सूबेदार सुखदर्शन सिंह को 2001 में इंडियन कॉर्पोरेशन कंपनी का पेट्रोल पंप अनुसूचित जाति कोर्ट में मिला था। इसके बाद कुछ लोगों ने इसमें अपना हिस्सा डालकर हेराफेरी की। इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई न की तो वह संघर्ष करेंगे।
जानकारी देते हुए लोजपा के प्रधान किरनजीत सिंह गहरी।