सेंटरों में खिलाड़ियों को बढ़िया कोचिंग दे काेच : बलविंदर सिंह
खिलाड़ियों व कोच से रूबरू होते जिला खेल अफसर बलविंदर सिंह।
बठिंडा| खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग मुहैया करवाने के मकसद के अंतर्गत नवनियुक्त जिला खेल अफसर बलविंदर सिंह ने मंगलवार को खेल कोचिंग सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मल्टीपर्पज स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे फुटबाल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, जूडो कोचिंग सेंटरों के अलावा भाईरूपा में एथलेटिक्स कोचिंग सेंटर की भी चेकिंग की। चेकिंग के दौरान जिला खेल अफसर ने कोच और खिलाड़ियों की मुश्किलें भी सुनी। खिलाड़ियों ने अपने कोच की ओर से दी जा रही ट्रेनिंग पर संतोष जताया। उन्होंने कोच को हिदायत दी कि कोचिंग सेंटरों में खिलाड़ियों को बढ़िया कोचिंग मुहैया कराई जाए ताकि खिलाड़ी बठिंडा का नाम रोशन करें। वहीं कोचिंग के दौरान कोई दिक्कत आने पर कोच की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जिला खेल अफसर ने विभाग की ओर से स्पोटर्स विंग में दाखिल खिलाड़ियों को दी जाने वाली रिफ्रेशमेंट के बारे में भी जानकारी ली जिस पर खिलाड़ियों ने रिफ्रेशमेंट के बारे में खुशी जताई।