पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • रोशनदान के रास्ते गोदाम में घुसे अज्ञात लोग हजारों रुपए की तारें चोरी की

रोशनदान के रास्ते गोदाम में घुसे अज्ञात लोग हजारों रुपए की तारें चोरी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| मॉडल टाउन फेस -2 स्थित एक गोदाम में रोशनदान के रास्ते घुसे अज्ञात लोगों ने हजारों रुपए कीमत की तारें चोरी कर ले गए। घटना का पता तब चला जब अगले दिन वहां काम करने वाला स्टाफ पहुंचा। सूचना मिलने पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस को शिकायत देकर धोबियाना बस्ती निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि माडल टाउन में उसकी केबल की दुकान है। विगत 13 मई की रात वो छुट्टी करके अपने घर चला गया। अगली सुबह जब आया तो देखा कि अंदर से 50 हजार रुपये की तारें चोरी हो चुकी थी। हरनेक सिंह ने बताया कि आफिस के पीछे एक मकान में पीजी है। उससे सटे रोशनदान से घुस कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...