पूहली नहर से 50 वर्षीय महिला का शव बरामद
बठिंडा| गांव पूहली से गुजरी नहर से बुधवार सुबह एक 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की सूचना मिलने पर थाना नथाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नहर से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया। एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव पूहली से गुजरती नहर में महिला का शव तैर रहा है। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे आैर ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।